संवाददाता: साबिर अली
खबर पश्चिमी चम्पारण जिला के बगहा के हरनाटांड से है। जहा जख्मी स्थिति में एक युवक को हरनाटांड पीएचसी ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए किया बगहा रेफर ।
वाल्मिीकि टाइगर रिर्जव के हरनाटांड़ वन क्षेत्र के बैरिया काला गांव के एक बगीचे में खेल रहे युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। जिससे युवक जख्मी हो गया।
स्थानीय लोगो के सहयोग से युवक को उपचार के लिए पीएचसी हरनाटांड लाया गया। जहां मौजूद चिकित्सा प्रभारी डा.संदीप कुमार राय ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया।
आनन-फानन में परिजन युवक को गोरखपुर लेकर चले गये। युवक की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है। युवक काला गांव निवासी चंद्रदेव चौधरी का 17 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार हैं।
शनिवार को वह अपने साथियों के साथ बगीचे में खेलने के लिए गया था।इसी बीच जंगल के झाड़ियों में बैठा बाघ ने अचानक अविनाश कुमार पर हमला बोल दिया।
अविनाश व उसके साथियों के चिल्लाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तब बाघ अविनाश को छोड़कर जंगल की तरफ भागा। इस बीच युवक काफी घायल हो गया थाl
