संवाददाता: साबिर अल्ली
प चम्पारण जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सटे रिहायशी इलाके के लोग इन दिनों भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।
कारण है वन्य जीवों की लगातार चहलकदमी।लगातार पड रहे भीषण गर्मी से मनुष्य सहित जीव जंतु भी परेशान है।गर्मी से परेशान हो वन्य जीव रिहायशी क्षेत्रों की ओर अपना रुख कर रहे हैं।
इसी क्रम में रविवार की अहले सुबह जल संसाधन विभाग के ऊपरी शिविर स्थित कालोनी में एक तेंदुए को देख लोग सहम गए।मामला उस समय की है ।
जब ऊपरी शिविर निवासी लल्लू पटेल अहले सुबह जब जागे तो एक आवाज को सुन भयभीत हो गए।तभी अपने कैंपस की तरफ से भागते हुए एक तेंदुआ को देखा।
जिसे देख भय का माहौल व्याप्त हो गया।ग्रामीणों ने बताया की इन दिनों लगातार तेंदुआ कालोनियों में आ जा रहा है,जिससे लोगों में जान माल का खतरा बढ़ गया है।
