संवाददाता: साबिर अली
प. चंपारण डीएम कुंदन कुमार की पहल पर मजदूरों को मिल रहा काम के बदले पैसा.
सेमरा।प्रखंड बगहा 1 के सिंगाड़ी पिपरिया पंचायत में इन दिनों मनरेगा के तहत मजदूरों को काम मिल रहा है. मजदूरों के चेहरों पर साफ साफ खुशी की लहर देखी जा सकती है. दर्जनों की संख्या में मजदूरों ने बताया कि जिलाधिकारी कुंदन कुमार तथा प्रखंड स्तर से मनरेगा में नहर तथा नालों की उड़ाही में अच्छा काम मिल रहा है. इसके पूर्व विवश होकर परिवार को छोड़कर लुधियाना दिल्ली की चक्कर काटना पड़ता था.लेकिन आज हमारे गांव में ही काम के बदले पैसा मिल रहा है. वही पारिवारिक दृष्टिकोण से बेहतर साबित हो रहा है. इसके दौरान पंचायत के मुखिया अर्चना देवी तथा पंचायत समिति के सदस्य संजय राम ने संयुक्त रूप से बताया कि मनरेगा योजना के ड्रीम प्रोजेक्ट में मजदूरों को काम बदले पैसा सरकार के द्वारा निर्धारित योजनाओं के अनुरूप 3 सौ रुपये दिये जा रहे हैं. वही पंचायत के 15 वार्डों के सभी वार्डों में इस तरह की कार्य संपादित किया जा रहा है. हजारों फिट नहर और नाला की सफायी करायी जा रही है. जो लाखों की लागत से यह कार्य किया जा रहा है.
