संवाददाता: साबिर अली
प्रखंड बगहा एक के बैरागी सोनबरसा पंचायत के ग्राम कचहरी में रविवार को कुल 28 मामलों की सुनवायी की गयी. इसके दौरान बचे पांच मामलों का सरपंच राजू कुमार जायसवाल ,उप सरपंच रमाशंकर यादव , सचिव चंद्राणी कुमारी व ग्राम कचहरी के सदस्यों के उपस्थिति में सम्बंधित पक्षों के आपसी तालमेल से ऑन द स्पॉट विवादों का निपटारा किया गया. इस संदर्भ में सरपंच राजू कुमार जायसवाल ने ग्राम कचहरी परिसर में फरियादियों के बीच अपील करते हुये कहा कि पंचायत स्तर की कोई भी आपसी वाद विवाद, जमीनी विवाद की छोटी छोटी घटना को ग्राम कचहरी के माध्यम से सुलझा लिया करें. अन्यथा माननीय कोर्ट की समय को बर्बाद नहीं करें.साथ ही आपसी भाई चारे के साथ रहने पर कोई विवाद उठने का सवाल हीं नहीं पैदा होता है. हम सभी चाहते हैं कि बिहार में यह पहली ग्राम कचहरी हो जिसमें विवादों की संख्या शून्य हो । हमें गर्व है कि ग्राम कचहरी गांव में ही सरकार ने बनाया. अतिरिक्त खर्चे से बच कर देश हित में अपना बहुमूल्य योगदान दें. वही ऑन द स्पॉट मामलों के निपटारे में 6 हजार पांच सौ रुपये की बिहार सरकार की राजस्व की वसूली की गयी है. उन्होंने बताया कि ग्राम कचहरी में अधिकतर जमीन सम्बंधित विवाद ही पहुंचते हैं. वही आपसी मनमुटाव भी इससे अछूता नहीं है. वही जमीनी में 1. मैनेजर चौहान बनाम शंकर चौधरी बैरागी सोनबरसा 2. नत्थू उरांव बनाम रामजी उरांव, हिरामन उरांव वगैरह सोनबरसा 3. उदय गिरि बनाम नागेंद्र गिरि सोनबरसा वही आपसी विवाद में 4.कय्यूम अंसारी बनाम हाजरा खातून 5. नसीमा खातून बनाम शफीउद्दीन अंसारी इसके दौरान सगीर अंसारी , मुनेश राज सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे
