संवाददाता: साबिर अली
सोनो प्रखंड मुख्यालय के समीप बलथर गांव के भाजपा नेता रंजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जमुई क्षत्रिय संघ की ओर से एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष मदनमोहन सिंह के महिसोडी वायपास स्थित आवास पर हुई।
बैठक में जिलास्तरीय बैठक करने का निर्णय लिया गया। साथ ही अनुभवी एवं क्रियाशील सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदरणीय मदनमोहन बाबू ने की।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मान्यवर उद्धव सिंह, रणजीत सिंह, दिलीप सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
