संवाददाता: साबिर अली
सोनो बाजार स्थित कटिहार रोड मां तारा सेवा नर्सिंग होम का उद्घाटन जनप्रतिनिधि व प्रबुद्ध लोगों ने मिलकर किया।
इस नर्सिंग होसपिटल खुलने से सोनो प्रखंड के अंतर्गत सैकड़ों गांवों के महिलाओं, पुरुषो, बच्चों के लिए सभी प्रकार की इलाज किया जाएगा।
मां तारा सेवा सदन के निर्देशक डॉ इंदु गुप्ता व
डॉ प्रियंका कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह क्षेत्र काफी गरीब और पिछड़ा इलाका है।
इस क्षेत्र में स्त्री रोग के लिए कोई भी महिला डॉक्टर नहीं है ।जिसके लिए हम लोग यह सुविधा देने के लिए तत्पर 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहेगा।
इस मौके पर उपस्थित लोहा पंचायत के मुखिया जमादार सिंह, लालीलेवाड के मुखिया प्रतिनिधि रोहित यादव, शिक्षाविद अरुण राय, समेत प्रबुद्ध लोग मौके पर उपस्थित थे।
