सुगौली संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: थाना क्षेत्र के उत्तरी मंसिघा पंचायत की मुखिया सल्लू खानम के पति पूर्वमुखिया नईम खान व उनके पुत्र अमन खां पर कुछ अज्ञात लोगो के द्वारा लाठी,धारदार हथियार से जान लेवा हमला किया गया।पूर्व मुखिया अपने घर नकरदेई से नरकटिया पठान टोली बारात गये थे।रविवार की रात्रि लौटते समय पठान टोली से आगे नहर पुल पर गड्ढे की वजह से गाडी धीमी हुई,तब तक पुल के नीचे से अज्ञात नौ दस लोगो ने अचानक गाडी पर जान मारने के नियत से हमला कर दिया।उनलोगो ने गाडी के दरवाजे खोलने की पुरी कोशिश किया लेकिन दरवाजा बंद होने से पूर्व मुखिया और उनके पुत्र अमन खां की जान किसी तरह बच पाई।स्कॉर्पियो के आगे पिछे व साइड का शीशा बुरी तरह धराधर हथियार,लाठी से तोड दिया गया है।किसी तरह ड्राइवर ने सूझबूझ से गाडी को लेकर जान बचाया।घटना के बाद पूर्व मुखिया वापस लड़की के घर चले गए और इस घटना की सूचना दरपा थानाध्यक्ष को दी।थानाध्यक्ष ने समुचित करवाई करने का आश्वासन दिया।घटना की सूचना की खबर पूर्व मुखिया ने स्थानीय थाना सुगौली मे लिखित दिया है।इस बाबत पूर्व मुखिया नईम खां ने प्रशासन से जनप्रतिनिधियो की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन से मांग की है।वही वाहन पर मुखिया पति के साथ पुत्र अमन खां,अब्दुल मजीद खां,पूर्व वार्ड सदस्य सोहराब खां मौजूद थे।
