संवाददाता साबिर अली
गौनाहा प्रखण्ड अन्तर्गरत लक्षनौता पँचायत के लक्षनौता गांव के एकलौता अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र बंद रहने से ग्रामीणों और मरीजों में रोष व्याप्त है।
ग्रामीण सह जदयू नेता संजय कुमार गुप्ता , जीउत राम, मीना देवी , भरत गुप्ता आदि लोगो ने बताया कि हमारे गांव के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ब्रजेन्द्र कुमार गुप्ता सप्ताह में कभी एक दिन अपने ड्यूटी पर आते हैं या कभी- कभी लगातार कई सप्ताह नही आते हैं ।
ग्रामीणों ने बताया कि आज शनिवार दिनांक 7 मई 2022 को भी ड्यूडी पर नही आए हैं। जिससे इस गर्मी के मौसम में कई तरह के बीमारियों से पीड़ित गरीब मरीजों का इलाज नही हो पा रहा है।वही डॉक्टर ब्रेजेन्द्र कुमार गुप्ता से फोन पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि आज मेरा केन्द्र पूर्णतः बंद है। क्योंकि मेरा ड्यूडी आज दोमाठ उप स्वास्थ्य केंद्र पर लगाया गया है।
जब इसकी जानकारी रेफरल अस्पताल गौनाहा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शशि कुमार से लिया गया तो उन्होंने बताया कि उनका ड्यूटी जब अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लक्षनौता में है ,तो वह दोमाठ में ड्यूटी की जो बात बता रहे हैं वह सरासर गलत है।
उन्होंने बताया कि मैं डॉक्टर ब्रेजेन्द्र कुमार गुप्ता से स्पस्टीकरण पूछते – पूछते थक गया हूँ। अब प्रश्न यह है कि इस डॉक्टर का बेतन संधारण कैसे होता है ? जब कि उक्त डॉक्टर हमेशा ड्यूटी से गायब ही रहते हैं। बताते चलें कि पिछले महीने भी जब उक्त डॉक्टर ड्यूटी पर नही पाए गए थे , तब भी समाचार पत्र में यह बात प्रकाशित हुई थी। और बेतिया जिला के सिविल सर्जन डॉक्टर बीरेन्द्र प्रसाद को भी व्हाट्सएप के माध्यम से समाचार का कतरन पढ़ाया गया था। लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई।इससे स्पस्ट होता है कि इस डॉक्टर को ड्यूटी नही करने की सम्बन्धित विभाग के तरफ से पूरी छूट है।
ग्रामीणों ने बताया कि केन्द्र परऋल नियुक्त ए ० एन ० एम ० और परिचारी भी नही आए हैं।वही ए ०एन ० एम० मुन्नी शुक्ला ने बताया कि आज रेफरल अस्पताल गौनाहा में मेरा मीटिंग है। वही जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष बिक्रमा चौधरी ने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी। वाल्मीकिनगर लोक सभा के सांसद शुनिल कुमार महतो के पी ० ए ० संजय कुमार ने बताया कि इस पर कार्यवाही की जाएगी।#
