संवाददाता: साबिर अली
बगहा। 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया शिविर बगहा द्वारा “आतंकवाद विरोधी दिवस” शनिवार को मनाया गया। इस मौके पर समस्त बल कर्मियों द्वारा सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने के लिए सपथ भी लिया गया।
उल्लेखनीय है कि भारत में हर साल 21 मई को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में “राष्ट्रीय आंतकवाद विरोधी दिवस” मनाया जाता है। यह दिन आतंकवाद के पीड़ितों को याद करने और आतंकवाद जैसे वैश्विक खतरे के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत के बारे में जागरूक भी करता है।
इसके अलावा आज वाहिनी मुख्यालय मे “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया । जिसके तहत बल कर्मियों के बीच निबंध लेखन तथा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया ।
आज के इस कार्यक्रम मे भरत सिंह यादव, सहयाक कमांडेंट (संचार), 65वी वाहिनी, निरीक्षक सामान्य रितेश कुमार तथा समस्त बल कर्मी मौजूद थे ।
