संवाददाता: साबिर अली
हरनाटांड़ के उच्च विद्यालय में थारू कल्याण महासंघ के तरफ से आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के उद्घाटन में बिहार सरकार के उप मुख्य मंत्री और पधार रहें भाजपा नेताओं के स्वागत की तैयारी को लेकर शनिवार को भाजपा बगहा जिला के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष सह बगहा के विधायक राम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से उप मुख्य मंत्री रेणु देवी और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद संजय जायसवाल के स्वागत की तैयारी हेतु चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद सतीश चन्द्र दुबे ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से संबंधित दिशा निर्देश दिया ।ज्ञात हो रविवार को हरनाटांड़ के उच्च विद्यालय में थारू कल्याण महासंघ के तरफ से स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित होना है। जिसमें राज्य और राज्य के अन्य हिस्सों से भी गणमान्य लोग पधार रहे हैं। उप मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को मोटर साइकिल जुलुस के साथ साथ बगहा शहर को झंडा बैनर से पाटने की तैयारी पर भी चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य रूप से, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, भूप नारायण यादव, शिपु चौबे, जिला महामंत्री भूपेंद्र नाथ तिवारी, अचिंत्य कुमार लल्ला, सुरेश गुप्ता, संजय पांडेय, ओम निधि वत्स, दीपु तिवारी, सुजीत चौरसिया, नगर अध्यक्ष विजय साहु, धनंजय यादव, सुमित सिंह, दिवाकर चौधरी, पारस महतो, नगर महामंत्री अनिल यादव, शैलेश दुबे, विवेक यादव, बलराम मिश्रा, गोविन्द जायसवाल, दुर्गेश पाण्डेय, पवन सिंह, रोहित चौधरी, अमित पाण्डेय, अवधेश गुप्ता, मनोज ठाकुर, शुभम पाण्डेय, अरविंद दुबे सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
