संवाददाता: साबिर अली
लौरिया/ बेतिया।शनिवार 21 मई को टीएसयूएनएसएस गोपगुट पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी के तत्वाधान में लौरिया प्रखण्ड इकाई द्वारा प्रखण्ड के नवनियुक्त शिक्षक/ शिक्षिकाओं के स्वागत में अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन मध्य विद्यालय लौरिया (बालक) के प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी ने कहा शिक्षक समाज के पथप्रदर्शक होते हैं। शिक्षक हमारे राष्ट्र के धरोहर हैं उनसे ही समाज व राष्ट्र का निर्माण होता है। शिक्षक अपने पद, कर्तव्य से सम्मानित होते हैं।
सभा में जिला कमिटी के जिलाध्यक्ष चंचल अविनाश, महासचिव राजेश कुमार राय ने नवनियुक्त शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन में शक्ति होती है। सभी शिक्षक अपने दायित्व का निर्वहन करें उनके अधिकार के लिए जिला व राज्य स्तर पर संघ मजबूती से खड़ा है। जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार राउत ने कहा कि समाज को शिक्षक से काफी अपेक्षाएं होती है और एक शिक्षक होने के नाते हम सभी का दायित्व, कर्तव्य है कि समाज व राष्ट्र के भविष्य के रुप में विद्यार्थियों का बेहतर तरीके से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक व चारित्रिक गुणों, कौशलों का विकास करें। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी शुभ लक्ष्मी महाराज ने कहा कि शिक्षक पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। राज्य कार्यकारिणी सदस्य मोo औरंगजेब रजा, जिला संयोजक सोहनलाल, जिला प्रवक्ता शुभ नारायण सोनी, जिला कोषाध्यक्ष प्रशांत प्रियदर्शी ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही अधिकार मिलेगा। शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। शिक्षा के तकनीक में बदलाव के लिए शिक्षक स्वयं पहल करें। वरीय सदस्य नरकटियागंज प्रखंड अध्यक्ष क्षमेंद्र कुमार, अनुमंडल सचिव राकेश राव, अमरेन्द्र कुमार, लौरिया प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार, गौनाहा प्रखंड अध्यक्ष परमाननंद राउत, नरकटियागंज प्रखण्ड अध्यक्ष क्षमेंद्र कुमार, अनुमंडल सचिव राकेश कुमार, ओमप्रकाश जी, आदि ने भी सभा को संबोधित किया।
अभिनंदन सह सम्मान समारोह में परिचय सत्र के बाद सभी नवनियुक्त शिक्षक, शिक्षिकाओं ने टीएसयूएनएसएस गोपगुट के प्रति आस्था जताते हुए संघ द्वारा शिक्षक हित में किए कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती हेतु संकल्पित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार ने तथा संचालन जिलाध्यक्ष चंचल अविनाश, जिला प्रवक्ता शुभ नारायण सोनी ने संयुक्त रुप से किया। मौके पर दिव्या शुक्ला, पुष्पा कुमारी, प्रियंका गुप्ता, प्रिया कुमारी, मधु माला कुमारी, चेतन कुमार, राकेश काजी, संतोष कुमार, आसुतोष कुमार, पंकज कुमार, सुमित कुमार, नीरज कुमार, फैयाज अहमद, रघुनंदन गिरी रघुनंदन गिरी , दुर्गेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, विनोद कुमार, शशिकांत पाण्डेय, सोनू सिंह, जितेंद्र पाण्डेय, राहुल राव, शैलेश कुमार, रघुनन्दन जिगर नवाज, विवेक कुमार, , राज मंगल सिंह, मो जमील अंसारी, कूदरूस अंसारी, तारकेश्वर कुमार, चेतन कुमार, राकेश काजी संतोष कुमार, विनोद कुमार, जनमेजय कुमार तिवारी, अमित मिश्रा, सोनू सिंह, नयन कुमार, विवेक कुमार, राज कुमार, आफताब आलम, अमित कुमार, विकास कुमार, मनीष कुमार, राहुल राव, मुकेश प्रसाद, मो मुश्ताक आलम, अनिल कुमार यादव, रंजीत कुमार द्विवेदी, प्रिंस कुमार, मुकेश कुमार, , सहित सैकड़ों शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।
