संवाददाता: साबिर अली
नेपाल में आगामी 13 मई को होने वाले निकाय (पंचायत) चुनाव को लेकर बाल्मीकि नगर स्थित गंडक बरात इंडो- नेपाल बॉर्डर को मंगलवार की सुबह 7 बजे से सील कर दिया गया है।आगामी 13 मई शुक्रवार को नेपाल में पंचायत चुनाव का वोट डाला जाना है।
इस बाबत पूछे जाने पर गंडक बराज पर तैनात एसएसबी 21 वी वाहिनी सी कंपनी के सहायक सेनानायक ऋषिकेश कुमार ने बताया कि नेपाल में हो रहे निकाय( पंचायत )चुनाव को लेकर एसएसबी ने चौकसी बढ़ा दी है।तथा 72 घंटे के लिए नेपाल सीमा से सटे बॉर्डर झंडू टोला,चकदहवा, रमपुरवा, बाल्मीकि आश्रम आदि समेत सभी बॉर्डर क्षेत्रों में सीमा को सील कर दिया गया है।ताकि भारत-नेपाल की खुली सीमा का लाभ लेकर कोई असामाजिक तत्व भारतीय व नेपाली क्षेत्रों में प्रवेश पर नेपाल में होने वाली चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित न कर सके।इसके लिए चौकसी सख्त कर दी गई है।
उन्होंने आगे बताया कि इमरजेंसी सेवा मेडिकल ,बीमार मरीज,एेम्बूलेन्स सेवा, शादी विवाह,तथा विद्यार्थी के लिए पैदल पहचान-पत्र के साथ सदन जांच के बाद छूट दी जाएगी। 14 मई शनिवार की सुबह 7 बजे बॉर्डर को पूवर्त बहाल कर आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।
बताते चलें कि नेपाल में राष्ट्रव्यापी स्थानीय स्तर का चुनाव 13 मई 2022 को होना है।शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए 4 मई को नेपाल के नवल परासी वेस्ट में भारत-नेपाल के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई थी।इस बैठक में पश्चिमी चंपारण के डीएम कुंदन कुमार के साथ बगहा एस डी एम दीपक कुमार मिश्र,बगहा एस पी किरण कुमार जाधव ने नेपाल के वरीय अधिकारियों को आश्वासन दिया था।कि चुनाव में हर संभव मदद की जाएगी तथा बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।ताकि चुनाव में किसी तरह का व्यवधान पैदा नही हो। दोनों देशों के बीच सूचना का आदान-प्रदान भी होगा।इस मौके पर बॉर्डर पर तैनात सहायक सेनानायक ऋषिकेश कुमार,एसआई दीपक मिश्रा, एएसआई रौशन मल पांडे,अजीत कुमार राय, अजय शर्मा के साथ डॉग हैंडल राहुल कुमार श्वान दस्ता हैली डॉग के साथ बॉर्डर पर तैनात दिखा।
