संवाददाता: साबिर अली
पश्चिम चम्पारण के बेतिया पुलिस जिला के नगर थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दरम्यान गुप्त सूचना के आधार पर नौरंगाबाग में छापेमारी की। जहाँ पुलिस ने एक मीट बेचने वाले दुकानदार प्रकाश मल्लिक के दुकान से 8 लिटर देशी शराब बरामद किया। जिसके उपरांत दुकानदार प्रकाश मल्लिक पिता स्व. रामचंद्र मल्लिक नौरंगाबाग नगर थाना बेतिया को भी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
वहीं नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि नौरंगाबाग से लगातार सूचना आ रही थी जिसके मद्देनजर सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए कार्यवाही की गई और मीट दुकान से शराब रखकर बेचने वाले प्रकाश मल्लिक को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें कांड संख्या 336/22 दर्ज कर शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
वहीं थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने शहरवासियों से निर्भीक होकर शराब कारोबारियों व शराब पीने वालों की सूचना देने को कहा है ताकि पुलिस अपनी कार्यवाही कर सकें। हालांकि उन्होंने सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखने की बात भी कही है। नगर थाना पुलिस शराबबंदी को लेकर सजग है और इसके रोकथाम के लिए त्वरित और सख्त कार्यवाही कर रही है जिसमें आम जनता का सहयोग आवश्यक है।
