संवाददाता: साबिर अल्ली
बगहा। 65वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया शिविर बगहा के प्रांगण में 65वी वाहिनी तथा भारतीय स्टेट बैंक के संयुक्त तत्वाधान मे केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस वेतन पैकेज के संदर्भ मे कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के अंतर्गत केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस वेतन पैकेज के अंतर्गत मिलने वाले लाभ/सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई ।उक्त विषय पर बिपिन बिहारी पाठक, रिलेशनशिप मैनेजर (डिफ़ेंस बैंकिंग ) भारतीय स्टेट बैंक,पटना भावेश कुमार झा, चीफ़ मैनेजर,भारतीय स्टेट बैंक बगहा के द्वारा वाहिनी के समस्त बल कर्मियों को वित्तीय परामर्श के साथ साथ बैंकिंग के अंतर्गत समस्त गुप्त सूचनाओं को साझा न करने तथा उन्हे गोपनीय रखने के तरीके भी बताए गए ।व्यर्थ लुभावनों के चलते बहुत से कर्मी अपने राशि का नुकसान भी कर लेते है इससे बचने की सलाह दी गई । अत्यंत आवश्यक कार्य जैसे जाइंट अकाउंट,नॉमिनी, के वाई सी इत्यादि पर ज़ोर दिया गया तथा इसे आविलम्ब पूर्ण कराने हेतु निर्देशित भी किया गया।बैंक ओवर ड्राफ्ट के संबंध मे जानकारी के अलावा क्रेडिट कार्ड से होने वाले फायदे तथा नुकसान को भी विस्तार से बताया गया। एसबीआई योनो एप्लिकेशन के फायदे बताए गए। उन्होने यह बताया की आप देश की सेवा मे सदैव तत्पर रहते है इसलिए अगर आप कभी भी बैंक मे जाते है तो आपको प्राथमिकता दी जाती है इसका लाभ लें ।बैंक के द्वारा विभिन्न प्रकार के लोन दिए जाते है जिस कार्य के लिए लोन लेना है उसी हेतु लें,व्यक्तिगत या अनावश्यक लोन लेने से बचें।
अंत मे धन्यवाद ज्ञपित करते हुए 65वी वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट पंकज डंगवाल के द्वारा यह बताया गया की समय समय पर यह अवगत कराया जाता हैं, आवश्यकता न होने पर भी लोन लेना अपना ब्यर्थ नुकसान करना है, इससे बचें। कार्यशाला के अंतर्गत इन जानकारियों को अपने साथियों से साझा करें आप भी जागरूक बने तथा अपने साथियों को भी जागरूक करें ।कार्यक्रम मे शपंकज डंगवाल, कमांडेंट 65वी वाहिनी, बिपिन बिहारी पाठक,रिलेशनशिप मैनेजर (डिफ़ेंस बैंकिंग ) भारतीय स्टेट बैंक, भावेश कुमार झा, चीफ़ मैनेजर,भारतीय स्टेट बैंक, भगत आर,सहायक कमांडेंट, भवेश धनवंत,सहायक कमांडेंट के अलावा समस्त बल कर्मी मौजूद थे ।
