सुगौली संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च:जिला पुलिस के नेतृत्व मे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सगौली - रक्सौल राज मार्ग पर हीरो इजेन्सी के पास से 10 किलो चरस के साथ दो अंतराष्ट्रीय स्तर के तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस कप्तान डॉ• कुमार आशीष ने बताया है कि सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा सुनियोजित तरीके से घेराबंदी करते हुए सुगौली रक्सौल रोड स्थित हीरो एजेंसी के पास छापामारी कर दो तस्करों उमेश साह एवं इम्तियाज उर्फ अन्ना को गिरफ्तार करते हुए 10 किलोग्राम चरस बरामद किया गया । वही दोनो के पास से हिरण का दो सिंग , मोबाइल फोन बरामद किया गया है।बरामद चरस व हिरण के सींग की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्कर अन्ना द्वारा बताया गया कि वह पिछले 3 वर्षों से रक्सौल में रहकर बांग्लादेश,चीन,नेपाल, मलेशिया,हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया,सिंगापुर,थाईलैंड एवं भारत के विभिन्न राज्यों में बड़े पैमाने पर सार्क फिन, समुद्री कीड़ा,छिपकली, कछुआ इत्यादि की तस्करी करता है।छापामारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार,तकनीकी शाखा, पुलिस अवर निरीक्षक विवेक जायसवाल,तकनीकी शाखा, पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष सुगौली,सिपाही, सिपाही मुन्ना कुमार, सिपाही चंदन कुमार,सिपाही कुमार चिरंजीवी,सिपाही नित्यानंद दुबे सभी तकनीकी शाखा सम्मिलित रहे।
