सुगौली संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौके स्थल पर मौत हो गई।जबकि दो घायल हो गए।घायलों का ईलाज अस्पताल में चल रहा है। पहली घटना सुगौली के सुगांव स्कूल के समीप मंगलवार के रात डंफर के ठोकर से साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया।घायल को स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक थाना क्षेत्र के सुगांव निवासी मो.नसरुल्लाह बताया गया है।जबकि साजन घायल हो गया है।घटना के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने घटना स्थल के बगल में छपवा मोतिहारी मुख्य मार्ग को जाम कर मुआवजा की मांग करने लगे। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्र घटना स्थल पर पहुंच आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों को समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। पुलिस आवगमन बहाल करा आवश्यक कार्रवाई में जूटी है।इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जूट गई है।जानकारी के अनुसार मृतक नसरुल्लाह व साजन अपने घर जा रहे थे। इसी बीच छपवा की ओर से तीव्र गति से बाइपास सड़क निर्माण के लिए सामान ले जा रही डंफर ने जोरदार ठोकर मार दी।जिससे एक युवक की मौत हो गई।जबकि एक अन्य घायल हो गया।घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।इधर दुसरी घटना के तहत देर रात सुगौली थाना के छपरा बहास दुबे टोला के समीप पीकअप एवं बाइक के ठोकर में बाइक सवार एक की मौत हो गई।जबकि एक घायल हो गया है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पीकअप के ठोकर से घायल दोनों युवक को इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया।जहां एक युवक की मौत हो गई।जबकि दुसरे घायल का इलाज चल रहा है।पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जूटी है।बताया जाता है कि पीकअप के ठोकर से बाइक सवार दो गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों घायल को तत्काल पुलिस ने इलाज के लिए मोतिहारी पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल एक ने दम तोड़ दिया।
