संवाददाता: साबरी अली
बगहा- बेतिया मुख्य मार्ग के बीच चौतरवा थाना क्षेत्र स्थित परसौनी चौक के पास वृहस्पतिवार को बाईक - कार दुर्घटना में एक कि मौत घटनास्थल पर हो गई, जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया । घटनास्थल पर पहुंचे चौतरवा थानाध्यक्ष शुरेश यादव ने बताया कि बाइक - कार के आमने- सामने टक्कर हुई है।
दुर्घटना में मृत व्यक्ति कि पहचान बंसवरिया गांव निवासी आवीर आलम के रूप में हुई है। वहीं उसके चचेरे भाई नसीम आलम गम्भीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक द्वारा पटना रेफर कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक तथा उसके चचेरे भाई अपने गांव से परसौनी बजार जा रहे थे कि अचानक लौरिया से चौतरवा कि ओर तेज गति से आ रही एक कार ने टक्कर मारकर फरार हो गया, उन्होंने बताया कि कार कि पहचान कर ली गई है। कार समेत चालक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है ।
