संवाददाता: साबिर अली
बगहा जिला जदयू के सांगठनिक विस्तार गांव तक मजबूत बनाने को लेकर सांगठनिक ज़िला प्रभारी सुभाष सिंह कुशवाहा बगहा जद यू के जिला कार्यसमिति की बैठक में पहली बार शामिल हुए। बैठक में वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार कुशवाहा भी रहें। जद यू के जिला अध्यक्ष भीष्म साहनी सह विधान पार्षद की उपस्थिति में जिला संगठन प्रभारी सुभाष सिंह कुशवाहा ने पार्टी को गांव स्तर तक मजबूत करने को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया।
प्रभारी कुशवाहा ने प्रत्येक ग्राम में 10 सदस्यों की सूची के सत्यापन के लिए प्रखंड में प्रभारी बनाने का सुझाव भी दिया। साथ ही सांसद, विधायक और एमएलसी से भी किसी-किसी पंचायत में जाकर कार्यकर्ताओं की सूची को पूर्णरूपेण सत्यापित करने और नया सदस्य बनाने की अपील की।जिलाध्यक्ष भीष्म सहनी ने सभी प्रखंडों में बैठक के लिए तिथि भी निर्धारित किया, जिसके अनुसार भितहा 22 मई, गौनाहा 23 मई, पिपरासी 24 मई, मधुबनी 25 मई, बगहा-2 में 26 मई, बगहा-1 में 28 मई और रामनगर 29 मई को बैठक निर्धारित है।
सभी बैठकों में जिला और प्रदेश के स्थानीय नेतागण शामिल होंगे।वहीं वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने कहा कि उनको जहाँ जिम्मेवारी दी जायेगी, वो एक कार्यकर्ता की हैसियत से उस पंचायत में उपलब्ध रहेंगे। नीतीश कुमार ने जो बिहार बनाकर दिया है इसके लिए हम सभी बिहारवासी उनके शुक्रगुजार हैं।
बैठक में जदयू मुख्य प्रवक्ता राकेश सिंह, विनोद कुशवाहा, दयाशंकर सिंह, इम्तेयाज़ अहमद, सुरेंद्र उरांव, नौशेर आलम, दूधनाथ कुशवाहा, विक्रम चौधरी, विभव कुमार राय, संजय मिश्रा, सिंघलदीप गद्दी, रविन्द्र पटेल, मुरारी चौधरी, जितेंद्र जायसवाल, उमाशंकर पटेल, प्रेमशीला गुप्ता, लक्ष्मी खत्री, ओमप्रकाश शाही, मुन्ना सिंह, इज़हार सिद्दिकी, अम्बिका कुशवाहा, सुमित एडम, अनिल कुशवाहा, छोटा चौबे, जितेंद्र मिश्र आदि उपस्थित रहें।
