संवाददाता: साबिर अली
नरकटियागंज प्रखंड के निम्न जगहों से शराब कारोबारियों को पकड़ कर भेजा गया जेल संध्या गति पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक बहादुर राय पुलिस बल के साथ गस्ती पर थे की गुप्त सूचना मिली की पुरानी बाजार वार्ड संख्या 2 निवासी चिंता देवी पति देवीलाल धांगड़ साकिन नरकटियागंज नगर परिषद वार्ड संख्या 2 पुरानी बाजार अपने घर के आगे चुलाई शराब का क्रय विक्रय कर रही है।
तक्षण वरीय पदाधिकारी अवगत कराते हुए गुप्तचर द्वारा चिन्हित जगह पर पहुंचे मौके से एक महिला को एक बोतल मे रखें चुलाई शराब को लेकर भागने का प्रयास किया जा रहा था पुलिस बल के सहयोग से महिला को गिरफ्तार कर लिया गया स्वतंत्र गवाहों के समक्ष जब बोतल के ढ़क्कन को खोला गया तो बोतल में रखें पेय पदार्थ से दुर्गंध की बू आ रही थी ।
गिरफ्तार महिला को रंगे हाथों शराब के साथ शिकारपुर थाना लाया गया थानाध्यक्ष के संज्ञान में आते हैं आज थानाध्यक्ष ने कांड संख्या 390/22 भादवि बिहार उत्पाद मद निषेध अधिनियम 2016 अंकित कर अनुसंधान की जिम्मेदारी अपने ही थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक राम कुमार पासवान को सुपुर्द किए अनुसंधानकर्ता द्वारा आवश्यक कागजी कार्रवाई करने के उपरांत बेतिया न्यायालय में उपस्थापना हेतु भेजा गया ।
प्रात: गश्ती पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार माझी पुलिस बल के साथ शराबबंदी अभियान के निर्देशों का पालन करने निकले थे कि गुप्त सूचना मिली कि महेशपुर में मनोज साह के चीमनी के पास नैना देवी उम्र 35 वर्ष पति अर्जुन राम साकिन महेशपुर की झोपड़ी में धड़ल्ले से चुलाई शराब पीने पिलाने एवं क्रय-विक्रय का कार्य हो रहा है ।
सत्यापन हेतु प्रात: गश्ती दल की गाड़ी पहुंची पुलिस की गाड़ी देख कर एक महिला एक बोतल लेकर भाग रही थी पुलिस बल के सहयोग से महिला को पकड़ा गया जांच करने के उपरांत शराब की दुर्गंध आ रही थी। बरामद जुलाई शराब की मात्रा 2 लीटर थी।
थानाध्यक्ष के संज्ञान में आते हैं कांड संख्या 391/22 भादवि बिहार उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत प्राथमिकी अंकित पर अनुसंधान की जिम्मेदारी एस आई राम कुमार पासवान को ली दी गई आवश्यक कागजी कार्रवाई करने के उपरांत बेतिया न्यायालय में उपस्थापना हेतु भेजा गया उक्त जानकारी शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार दी गई
