संवाददाता: साबिर अली
बेतिया में एक मछली कारोबारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने शराब पिलाने और जहर खिलाने का आरोप गांव के ही दो लोगों पर लगाया है जिसकी पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
घटना कालीबाग ओपी क्षेत्र के पश्चिमी करगहिया गांव की है।सबसे अहम बात यह है कि इस मामले में सूद के पैसे के लिए हत्या करने का आरोप परिजनों द्वारा लगाया गया है।
मृतक प्रमोद साह की पत्नी अमृता देवी ने बताया कि उसके पति ने गांव के ही शेषनाथ साह से 16 हजार रुपया 3 प्रशेंट ब्याज पर लिया था जिसको लेकर शेषनाथ पूरे परिवार को प्रताड़ित करता था।
बुधवार के दिन सुबह में भी शेषनाथ और उसके पुत्र प्रमोद को बुलाकर ले गए लेकिन देर शाम जब वह घर लौटा तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उसे लेकर जीएमसीएच पहुंचे जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वही मृतक की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया है कि दोनों बाप बेटे ने मिलकर प्रमोद को पहले शराब पिलाया और फिर ज़हर देकर हत्या कर दी। फ़िलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं गांव के लोगों का कहना है कि बुधवार के शाम प्रमोद शाह शराब पी कर आया था और रोड पर घूम घूम कर बोल रहा था कि मैं जीना नहीं चाहता हूँ और हमने जहर खा लिया है, लोगों ने शराबी समझकर उसकी बातों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया और कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो लोगों ने उसे अस्पताल लेकर गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उसकी मौत हो गई
हलाकि मृतक के परिजनों ने गांव के दो लोगों पर आरोप लगाया है कि शराब पिलाना और जहर खिलाने का आरोप लगाया है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस मामले को कैसे सुलझा पाती है।
