संवाददाता: साबिर अली
बेतिया पुलिस जिला के योगापट्टी थाना क्षेत्र से बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा को गुप्त सूचना मिली कि योगापट्टी लौकरिया गांव के साड़ी माई स्थान रामसुंदर महतो के बथान के पास कच्ची सड़क पर तीन युवक देशी कट्टा लेकर घूम रहे हैं।
सूचना को योगापट्टी पुलिस को देते हुए तत्काल गश्ती दल को उक्त स्थान पर भेजा गया। जहाँ पुलिस के पहुंचते ही तीनों युवक भागने का प्रयास किया परन्तु उन्हें पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।
पकड़ने के दरम्यान पकड़ाए युवक शिवशंकर पाल उम्र 24 वर्ष पिता सुरेश पाल, ग्राम संत घाट, वार्ड नंबर 15 नगर थाना बेतिया के पास एक देशी कट्टा, दो भरूआ गोली बरामद की गई। दूसरे युवक आलोक कुमार उम्र 22 वर्ष पिता मुन्ना यादव ग्राम पश्चिम करगहिया काली बाग ओपी थाना के पास से एक देशी कट्टा दो भरूआ गोली तथा एक छोटा सैमसंग का मोबाइल और तीसरे युवक राजन कुमार उम्र 23 वर्ष पिता यादव लाल यादव ग्राम नवगांवा योगापट्टी थाना के पास दो भरूआ गोली, दो खाली खोखा 315 बोर का और एक स्क्रीन टच ओपो कंपनी का मोबाइल ए 12 बरामद किया गया।
गिरफ्तार शिवशंकर पाल ने बताया कि वो पूर्व में नगर थाना कांड संख्या 20/20 में जेल जा चुका है। वहीं इस घटना के संबंध में योगापट्टी पुलिस ने कांड संख्या 258/22 दर्ज कर लिया है। जहाँ तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
छापेमारी दल में योगापट्टी थानाध्यक्ष अमित कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अमरनाथ सिंह और थाना के रिजर्व गार्ड सम्मिलित रहें ।
