संवाददाता: साबिर अली
प चम्पारण जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत गंडक पार के मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीयकृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पंडित भरत उपाध्याय ने बताया कि चंपारण विद्वानों की भूमि है।
बगहा के पतिलार के शिष्य प्रभाकर शुक्ला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हम सभी का मान सम्मान बढ़ाया है। ज्योतिष के क्षेत्र में यह सम्मान अद्वितीय है।
गौरतलब हो कि 8 मई को सीता ज्योतिष वास्तु अनुसन्धान केंद्र जोधपुर एवं व्योम इंटरनेशनल वास्तु ज्योतिष केंद्र आस्ट्रेलिया के संयुक्त तत्वाधान से आयोजित नई दिल्ली में चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय “ज्योतिष महासम्मेलन”बैंकवेट हॉल प्रीतमपुरा नई दिल्ली में चम्पारण के आचार्य प्रभाकर शुक्ल को “ज्योतिष शिरोमणि” की उपाधि प्रदान की गई ।
यह उपाधि इनके ज्योतिष ज्ञान एवं विस्तृत ज्योतिष अनुभव के आधार पर चयनकर्ताओं ने प्रदान किया है। देश – विदेश के 300 चयनित ज्योतिष के मध्य आयोजक के मुख्य अधिकारी अंतरराष्ट्रीय प्रश्न शास्त्री एस .के., जोशी एवं यज्ञ रत्न के रूप में ख्याति प्राप्त डॉ अनिल वत्स , डॉ H.S. रावत के हाथों आचार्य प्रभाकर को प्रमाणपत्र, शॉल, एवं मोमेंटो, प्रदान किया गया ।
आचार्य प्रभाकर इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार से प्रतिष्ठित थे ।
अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष के इस सम्मेलन में सबने ज्योतिष के ऊपर अपना विचार रखा ।
देश की वर्तमान ग्रह दशा , आर्थिक स्थिति ,वर्तमान समय मे ज्योतिष की उपयोगीता पर विस्तृत चर्चा के साथ ज्योतिष का यह अंतरराष्ट्रीय चुतुर्थ महासम्मेलन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में लोग शामिल रहे।
