बिहार में आज की बड़ी खबर है. आरजेडी ने राज्यसभा के उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. लालू यादव ने अपनी सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती और मधुबनी के फैयाद अहमद को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है. मीसा भारती अभी निवर्तमान राज्यसभा सांसद हैं. उनका कार्यकाल जुलाई में पूरा हो रहा है. वहीं फैयाज अहमद 2020 में बिस्फी विधानसभा से उम्मीदवार भी रहे हैं. साल 2020 में इन्होंने बीजेपी के हरिभूषण ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़ा था. लेकिन लगभग 10 हजार मतों से चुनाव हार गए. फैयाज अहमद आरजेडी के करोड़पति उम्मीदवारों में से एक हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में दिए आंकड़ों के मुताबिक फैयाज अहमद 11.7 करोड़ रुपए के मालिक है.
मीसा भारती को राज्यसभा का टिकट बिहार में पांच सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनाव के बीच लालू यादव जैसे ही दिल्ली से पटना पहुंचे उम्मीदवारों को लेकर तस्वीरें साफ हो गईं. विधायकों की संख्या से जो समीकरण बन रहे हैं उसके मुताबिक बीजेपी से 2, राजद से 2 और जदयू से एक उम्मीदवार को राज्यसभा भेजा जा सकता है. राजद की तरफ से फैयाद अहमद का नाम घोषित कर दिया गया है. तो वहीं, मीसा भारती का नाम दूसरा लिफाफा खुलते ही सामने आया.


