संवाददाता: साबिर अली
बगहा पुलिस जिला के लौकरिया थाना क्षेत्र के रामपुर अड़गणना टोला में मंगलवार को छापेमारी के दौरान वन विभाग की टीम पर आरोपी ग्रामीणों द्वारा हमले किये जाने के मामलें में मदनपुर वन क्षेत्र के वनपाल रवि कुमार ने आवेदन देकर आठ लोग पर प्राथमिकी लौकरिया थाना में दर्ज करायी है।उल्लेखनीय है कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को करीब 3 बजे पूर्व मदनपुर वन प्रक्षेत्र के कक्ष संख्या M / 4 में अरगना टोला गाँव के सीमा से सटे स्थल पर छापेमारी करने हेतू वन विभाग की 30 सदस्यी टीम पहुँची।प्राथमिकी में दर्ज अतिक्रमणकारी अभियुक्तों ने जंगल के जमीन को अतिक्रमित कर झोपड़ी बनाकर जंगल से पेड़ों का पातन कर पहले से संग्रहीत किया था।
वनकर्मियों पर जानलेवा हमला
छापेमारी दौरान अभियुक्तों ने अपने अवैध गतिविधि को छुपाने तथा गलत मंशा से सरकारी कार्यों में बाधा डालने के साथ घटना स्थल पर उपस्थित सहायक वन संरक्षक वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष्य प्रमण्डल - 2, वन क्षेत्र के कई पदाधिकरी एवं गश्ती दल पर गाली - गलौज और जानलेवा हमला कर दी।इतना ही नहीं अतिक्रमित झोपड़ी और वहां छुपाए गये लगभग 50 से 60 की संख्या में सागवान के गुल्ली में आग लगा दी। जिसका वन विभाग ने एक वीडियो जारी किया है। वहीं उपस्थित छापेमारी दल ने आग बुझाने का जब प्रयास किया,तो अभियुक्तों ने आग नहीं बुझाने दिया ।अंतत: अभियुक्तों के जानलेवा हमला करने के कारण छापपेमारी दल को छोड़कर भागना पड़ा, परन्तु घटना स्थल पर तीन वनरक्षियों में शामिल वृजेश कुमार. प्रियंका कुमारी, जयमाला कुमारी को जबरन आरोपित ग्रामिणों ने बंदी बना डाला।
बंधक बने वनकर्मी
बंदी वनरक्षी प्रियंका कुमारी का मोबाईल- Model NO - VIVO Y50 जिसका मोबाईल नंबर 6204025233 है , अभियुक्तों के द्वारा जबरन मोबाईल छीन लिया गया जिसमे Recording कर साक्ष्य रखा गया था। ज्ञात्वय है कि महिला वनरक्षी के व्यक्तिगत कई ऐसी दस्तावेज एवं अन्य जानकारीयाँ है, जिसका गलत उपयोग हो सकता है ।अभियुक्त ग्रामिणों ने छापेमारी में उपस्थित तीन सरकारी वाहन निबंधन संख्या - 1. BR01 GJ 2312 , 2. BR 22J5675 , 3. BR 06 GA 7839 को क्षति एवं तोड़ - फोड़ किया गया, जबकि एक भाड़े का ट्रैक्टर एवं ट्रेलर जिसका निबंधन संख्या UP 57 AD 4568 को भी बुरी तरह छती ग्रस्त कर दिया गया एवं ट्रैक्टर को घटना स्थल से लाने भी नहीं दिया गया । जानकारी हो कि विगत वर्षों में अरगना टोला के कई ग्रामिणों पर लकड़ी तस्करी एवं अतिक्रमण संबंधित कई वनवाद दर्ज है।
