संवाददाता: साबिर अली
मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने बेतिया सरिस्वा रोड में रतन माला के पास रोड के किनारे खून से लथपथ एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है
समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है शव बरामद होने से रतन माला पंचायत में सनसनी फैल गई है और तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है
