संवाददाता: साबिर अली
बगहा। 21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय मंगलपुर बगहा परिसर में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था बगहा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तनाव मुक्त जीवन जीने की कला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सदस्यों द्वारा वाहिनी मुख्यालय में उपस्थित सभी अधिकारियों,अधिनस्थ अधिकारियों एवं जवानों को नकारात्मकता से सकारात्मकता, तन मन की स्वछता,तनाव मुक्त जीवन,आध्यात्मिक जीवन शैली एवं तनाव मुक्त जीवन जीने हेतु तनाव प्रबंधन ध्यान करने की विधि एवं मन कैसे एकाग्र करें, इत्यादि विषयों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सदस्य अबिता बहन, मुख्य सेवा केंद्र नरकटियागंज,रेखा बहन सेवा केंद्र संचालिका बगहा, डॉ फनिश चंद्र,तनाव मुक्त विशेषज्ञ मुजफ्फरपुर,मित्रा भाई,सुरेश भाई,आरती बहन को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रकाश कमांडेंट, डॉ० ममता अग्रवाल कमांडेंट (चिकित्सा), के. अंगों सिंह उप कमांडेंट, चरण सिंह फगेड़िया सहायक कमांडेंट (संचार), ऋषीकेश कुमार सहायक कमांडेंट,वंशदीप माजी सहायक कमांडेंट, अधिनस्थ अधिकारी और सैकड़ों जवान उपस्थित रहें I
