मोतिहारी: आज दिनांक 26.05.2022 को खरीफ महाभियान अंतर्गत जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया। कर्मशाला का उद्घाटन राधामोहन सिंह, माननीय सांसद, पूर्व कृषि एंव किसान कल्याण मंत्री भारत सरकार, प्रमोद कुमार, माननीय मंत्री गन्ना उद्योग एवं विधि विभाग, विशिष्ट अतिथि ई0 राणा रंधीर सिंह मानीय विधायक मधुबन, कृष्णनंदन पासवान माननीय विधायक हरसिद्धि, श्यामबाबू यादव, माननीय विधायक पीपरा, सुनिल मणी तिवारी, माननीय विधायक गोविन्दगंज, जिला परिषद अध्यक्षा ममता राय, जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, जिला कृषि पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद, निदेशक, आईसीएआर, पीपराकोठी डा0 केजी मंडल, सुशील कुमार, उप कृषि निदेशक (सांख्यिकी) बिहार पटना द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया है। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा खरीफ 2022 में संचालित योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए योजनाओं को धरातल पर शत्-प्रतिशत उतारने हेतु सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को निदेशित किया। वहीं माननीय सांसद राधामोहन सिंह द्वारा किसानों को कृषि के बारे में जानकारी दी गयी तथा
कहा गया कि दिनांक 31.05.2022 को जिले के सभी किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत राशि हस्तानांतरित किया जायेगा तथा सभी प्रखंडों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों को माननीय प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे। उन्होंने कृषि के अन्य क्षेत्रों में आमदनी दुगुनी करने हेतु मौसम अनुकूल खेती करने का सुझाव दिया। साथ ही जिला पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर जोर देते हुए कहा कि जिले के 800 एकड़ के लक्ष्य को पूरा करना है। लक्ष्य को पंचायतवार विखंडीकरण कर किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक एवं प्रखंड उद्यान पदाधिकारी लक्ष्य को पूरा करेंगे। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अपनाने से 30 से 40 प्रतिशत जल की बचत होती है एवं उत्पादकता अच्छी होती है। वहीं प्रमोद कुमार, माननीय मंत्री गन्ना उद्योग एवं विधि विभाग द्वारा बताया गया कि सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी किसानों को प्रेरित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र पीपराकोठी में आधुनिक खेती के प्रशिक्षण हेतु भेजने का अनुरोध किया। अंत में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। मौके पर राधा मोहन सिंह, माननीय सांसद, पूर्व मंत्री कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, प्रमोद कुमार माननीय मंत्री गन्ना उद्योग एवं विधि विभाग, ममता राय, जिला परिषद अध्यक्षा, श्यामबाबू यादव, माननीय विधायक पीपरा, ई0 राणा रंधीर सिंह, माननीय विधायक मधुबन, सुनिल मणि तिवारी, माननीय विधायक गोविन्दगंज, डा0 लालबाबू प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी शिर्षत कपिल अशोक, जिला कृषि पदाधिकारी चंद्र देव प्रसाद, डा0 केजी मंडल, निदेशक, आईसीएआर पीपराकोठी, सुशील कुमार, उप कृषि निदेशक, सांख्यिकी -सह- नोडल पदाधिकारी, पटना, जिला गन्ना पदाधिकारी, डा0 राहुल कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी डा0 प्रवीण कुमार सिंह, कुंवर सिंह, उप निदेशक गन्ना उद्योग विभाग, सुजित नाथ मल्लिक, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी किसान सलाहकार समिति अध्यक्ष, अमितेश कुमार सहायक निदेशक रसायन, दीपक कुमार, कृषि समन्वयक, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सभी कृषि समन्वयक, सभी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सभी सहायक तकनीकी प्रबंधक, सभी किसान सलाहकार सहित प्रगतिशील किसान मौजूद थे।


