संवाददाता: साबिर अली
बगहा वाल्मीकिनगर मुख्य सड़क मार्ग पर बुधवार की सुबह तड़के पेड़ गिर जाने के कारण घंटों आवागवन बाधित रहा । बतादें की मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित चमेनिया मोड के समीप औकट का पेड़ गिर गया जिससे मुख्य सड़क मार्ग घंटो बाधित रहा । ज्ञात हो कि पिछले तीन दिनों में दो बार तेज आंधी के प्रभाव को झेलकर कमजोड हो गए पेड़ हल्के हवा के झोंके को बर्दाश्त नहीं कर जमींदोज़ हो जा रहे है । ऐसा अमूमन आंधी गुजर जाने के बाद देखने को मिलता है । बहरहाल वनकर्मियों के द्वारा गिरे पेड़ को काटकर हाइड्रा मशीन के द्वारा रास्ते से हटा दिया गया है । घंटों बाधित रहने के बाद सड़क मार्ग पर आवाजाही फिर से बहाल कर हो गई है ।
