संवाददाता साबिर अली
बेतिया :- विगत वर्ष 2021 में बेतिया शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में वाहन चोरी करने वाले गिरोह द्वारा चारपहिया वाहनों की चोरी की जा रही थी। इस संदर्भ में योगापट्टी (शनिचरी ओ०पी०), मुफ्फसिल एवं बेतिया नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में उक्त गिरोह के अपराधकर्मी गुलशन कुमार पिता-माधव मिश्रा, रामाशीष कुमार, पिता-राजदेव महतो दोनो साकिन सिरिसिया, थाना- सिरिसिया ओ0पी0, जिला पश्चिम चम्पारण, बेतिया एवं मनोज कुमार दुबे, पिता-भरत दुबे, साकिन- नेपुरा, वार्ड नं 4, थाना- दरोली, जिला-सिवान को 02 देशी लोडेड कट्टा, 04 जिन्दा कारतूस एवं 01 कार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। वही उक्त गिरोह के सक्रिय सदस्य फैयाज अंसारी उम्र 25 वर्ष, पिता-स्व० सरफुद्दीन अंसारी, साकिन अमैठिया, थाना- योगापट्टी, जिला- पश्चिम चम्पारण, बेतिया फिरार चल रहे थे। इनके विरूद्ध लगातार आसूचना संकलन की जा रही थी, इसी क्रम में तकनीकी शाखा के सहयोग से दिनांक 18.05.2022 की रात्री को मझौलिया थानान्तर्गत ग्राम भानाचक से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि उक्त अपराधकर्मी जिला के कई कांडों में फिरार चल रहे थे। स्वीकारोक्ति बयान के दौरान उक्त अपराधकर्मी द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है।
छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी सज्जाद गद्दी, अध्यक्ष, शनिचरी ओ०पी०, राजीव कुमार रजक, प्रभारी तकनीकी शाखा, अरविन्द कुमार, तकनीकी शाखा, यदुवंश सिंह, शनिचरी ओ0पी0 सहित सिपाही बब्लू कुमार, कमलेश कुमार, रविन्द्र कुमार, राजकुमार हितेश कुमार, तकनीकी शाखा शामिल रहे।
