संवाददाता: साबिर अली
बेतिया:- युवा राजद जिलाध्यक्ष मुकेश यादव के निजी आवास बेतिया में दिनांक 18 मई 22 को सदस्यता अभियान और बूथ कमिटि के विस्तार के लिए एम.एल. सी. सौरभ कुमार के उपस्थिती में युवा राजद का बैठक सम्पन्न हुआ, युवा राजद के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए युवा जिलाध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष निर्देशानुसार प्रत्येक प्रखंड में 100 क्रियाशील सदस्य बना का लक्ष्य दिया गया है, जिसको पूरा करना हम सब युवा सेना का कर्तव्य हैं, राजद के विचार धारा को जन जन तक पहुंचना हम सब का संकल्प हैं, आगे जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो युवा राजद के पदाधिकारी आज के बैठक मे उपस्थित नहीं हुए, 2 दिनों के अंदर नहीं आने का कारण बताए और सदस्यता रसीद लेकर जाए अन्यथा उनको युवा राजद संगठन से बाहर किया जाएगा, वही बैठक के मुख्य अतिथि विधान पार्षद सदस्य सौरभ कुमार ने युवा कार्यकताओं को संबोधित करते हुए हौसला बढ़ाए और बोले कि युवा साथियों के सहयोग से ही आज मैं एमएलसी (MLC) बना हूँ, आप लोग पूरी ईमानदारी लगन से राजद के सदस्यता अभियान चलाए और ज्यादा से ज्यादा जो साथी सदस्य बनाएगा उसको मैं भी सम्मानित करूंगा, आगे युवा राजद द्वारा सम्मानित होने पर सभी युवाओं को धन्यवाद बोले, आगे उन्होंने ने बोला कि हम सबों के नेता लालू यादव के विचारों को लोगों को बताना हैं युवा नौजवान का सरकार लाना हैं I बैठक में युवा राजद के पदाधिकारी साहेब यादव, रवि सर्राफ , कैफ, इर्शाद, संजय यादव , प्रिंस मिश्रा , सोहराब, सारिक ,शहबाज एवं सभी प्रखंड के अध्यक्ष के सैकड़ों युवा उपस्थित रहे साथ ही नौतन बथना के मुखिया मोहम्मद इर्शाद के साथ सैकड़ों युवा राजद का सदस्य बने।
