संवाददाता: साबिर अली
बेतिया :- जिला पश्चिमी चम्पारण बेतिया में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई जहाँ शराब की बड़ी खेप के साथ एक शराब तस्कर को धर दबोचा गया। बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि शराब तस्करों के द्वारा नौतन थानान्तर्गत विदेशी शराब की तस्करी होने की प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर उक्त तस्करों की गिरफ्तारी एवं शराब बरामदगी हेतु प्रशासन द्वारा एक टीम का गठन किया गया, गठित टीम के द्वारा त्वरित छापामारी करते हुए विदेशी शराब की तस्करी में संलिप्त कारोबारी सोनू कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता मोहन भगत, साकिन-मथुरापुर, वार्ड नं0-12, थाना- पिपराकोठी, जिला- पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी को रॉयल स्टेज तथा एट पीएम ब्रांड के 83 लीटर 520 एम0एल0 विदेशी शराब एवं 02 मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया, इस संबंध में नौतन थाना कांड सं0-272/2022 दिनांक 17.05.2022 धारा 414 भा0द0वि0 एवं 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिo 2016 दर्ज किया गया है।छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी पुoअoनि० खालिद अख्तर, थानाध्यक्ष, नौतन थाना, पु०अ०नि० सत्येन्द्र नारायण सिंह, नौतन थाना , परि० पुoअoनि० बब्लू यादव नौतन, परि० पुoअoनि० अमरजीत भारद्वाज सहित सिपाही राजेश कुमार एवं नौतन थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।
