संवाददाता: साबिर अली
बगहा दो टाउन हॉल में पश्चिमी चंपारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के द्वारा एक बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। इस बैठक में बगहा एक की बीईओ पूनम कुमारी , बीईओ बगहा दो जनार्दन प्रसाद निराला, दोनों बगहा के अतिरिक्त बीईओ के साथ प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय , उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के सभी प्राचार्य मौजूद थे। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बैठक में सभी प्राचार्य को निर्देश दिया कि विद्यालयों का नामकरण मुख्य पथ के सामने अस्पष्ट और चमकीली पेंट से अंकित किया जाए, ससमय चेतना सत्र का आयोजन , प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक पाठ , समय तालिका के अनुसार वर्ग का संचालन, कक्षा संचालन के समय शिक्षक/ शिक्षिका मोबाइल का प्रयोग नहीं करेंगे, बच्चों को प्रत्येक दिन गृह कार्य दिया जाए, शिक्षक को के नाम एवं विवरण के साथ फोटो फ्लेक्स बोर्ड कार्यालय में लगाने, मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन का संचालन, केचप कोर्स का नियमित संचालन, विद्यालय में अनाधिकृत अनुपस्थित विलंब से आने वाले शिक्षकों की सूची, 3 दिन विलम आने वाले शिक्षकों के 1 दिन की वेतन कटौती, प्राइवेट विद्यालय में नामांकित बच्चों का नाम सरकारी विद्यालय से हटा दिया। इसके साथ कई और निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा इस बैठक में दीया गया। जिसमें 10 दिनों के अंदर इसमें सुधार लाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। साथ ही शिक्षा के स्तर में गुणवत्ता पूर्व शिक्षा देने की भी बात जिला शिक्षा पदाधिकारी कही। बैठक में मौजूद बीआरपी शैलेंद्र कुमार, पिंटू कुमार, सुभाष कुमार, राजन पांडे और प्राचार्यो में धीरेंद्र पत तिवारी, सरोज कुमारी, मारकंडेय सिंह, सुभाष प्रसाद, पंकज कुमार आदि मौजूद थे।
