संवाददाता: साबिर अली
नरकटियागंज अनुमंडल के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय नया धर्मशाला रोड में टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ प्रखण्ड इकाई नरकटियागंज की तरफ से प्रखण्ड के विद्यालयों में नवनियुक्त शिक्षकों का स्वागत सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष मंटू कुमार की अध्यक्षता में हुई।
संचालन प्रखण्ड संयोजक अभय कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ के जिलाध्यक्ष राहुल राज एवं जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन शास्त्री ने कहा कि हम सभी टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर शिक्षक बने है ।
बिहार में शिक्षा के स्तर में सुधार टीइटी शिक्षकों के आने के बाद ही हुआ है। संघ सभी नवनियुक्त शिक्षकों के हर कदम पर साथ है किसी भी शिक्षक को कोई समस्या हो तो बेहिचक संघीय पदाधिकारी से सम्पर्क करें । संघ के माध्यम से ही सभी शिक्षकों के सेवापुस्त संधारण का कार्य भी करवाया जाएगा।
वहीं प्रखण्ड अध्यक्ष मंटू कुमार ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि टीईटी शिक्षकों के हक हकूक के लिए संघ हमेशा तत्पर है ,
प्रखण्ड के किसी भी शिक्षक को कोई समस्या हो तो कमिटि के सदस्यों को बताए आपकी समस्याओं के समाधान का हरसंभव प्रयास किया जाएगा । सभी शिक्षक अपना कार्य ईमानदारी से करे और विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य बेहतर तरीके से करें ताकि टीईटी शिक्षकों का मान-सम्मान उचाईयों तक पहुँचें ।
कार्यक्रम में निवेदिता कुमारी , प्रीति कुमारी , फरहनाज प्रवीण , तृप्ति कुमारी , विद्या वर्मा , शाजिया नाहिद , नीतू कुमारी , क्षमेंद्र कुमार विजय पासवान , रवि रजक , मंजूर आलम , चन्दन मांझी निखिल पटेल , पंकज कुमार , जितेंद्रनाराइन बैठा , रवीकेश कुमार , संजीत कुमार , सत्येंद्र कुमार , रबिन्द्र गुप्ता
, संजय कुशवाहा , अविनाश कुमार , रंजीत कुमार , रमीज आलम , आशीष बरनवाल , आनंद कुमार , अभिनव प्रताप राव , संजय कुमार , प्रभात चौरसिया , नरेंद्र प्रसाद , दुर्गेश कुमार , अंशु शेखर , मो जहांगीर , आदिल अशरद , कयामुद्दीन मियाँ , जवाहरलाल दास , विनय कुमार गोंड , मो ० आबिद हुसैन , मनोज कुमार सागर , शशि कुमार , अभिमन्यु कुमार , प्रदीप चौधरी , बहादुर शाह , पंकज कुमार , सचिन कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे
