संवाददाता: साबिर अली
बगहा दो अंचल कार्यालय ने शनिवार को 3 परिवादों की सुनवाई कर मामलों का निष्पादन विभिन्न थानों में किया है। अंचलाधिकारी राजीव रंजन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 6 थाना में जनता दरबार के माध्यम से मामलों की सुनवाई की गई। जिसमें पटखौली थाना , सेमरा थाना , लौकरिया थाना, बाल्मीकि नगर, नौरंगिया व चिउटाहा थाना में मामलों का सुनवाई कर मामलों का निष्पादन किया। जिसमें दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद, उनके साक्ष्यों के आधार पर जनता दरबार में मामलों का निष्पादन किया गया। सीओ ने बताया कि 1 अप्रैल 2021 से 14 मई 2022 तक कुल 83 परिवारों का सुनवाई कर मामले का निष्पादन किया गया। जिसमें मात्र 5 मामले लंबित है। सीओ ने बताया कि लगातार हमारी कोशिश है कि जनता दरबार के माध्यम से थानों में ही भूमि संबंधित मामलों का निष्पादन हो सके। जिसको लेकर प्रत्येक शनिवार को विभिन्न थानों में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। लोगों से अपील है कि जनता दरबार में साक्ष्य के साथ मौजूद रहे तभी मामलों की सुनवाई होगी। जनता दरबार में थाना के पदाधिकारी भी मौजूदगी में मामलों की सुनवाई की गई। साथ ही यह भी बताया कि जनता दरबार के माध्यम से जो भी लंबित मामले हैं। उन्हें भी जल्द ही निष्पादन साक्ष्य के आधार पर कर दिया जाएगा। जनता दरबार में मौजूद पटखौली थाना में थाना प्रभारी लाल बाबू प्रसाद यादव और सीओ के द्वारा परिवादो की सुनवाई की गई।
