संवाददाता: साबिर अली
प चम्पारण जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत बगहा एक प्रखंड के चन्द्राहा – रुपवलिया पंचायत के रा प्रा विधालय पिपरा भठहिया मे शुक्रवार को एमङीएम की जांच पंचायत के मुखिया व मुखिया प्रतिनिधि ने की, तथा स्वाद भी चखा।
प्रधानाचार्य मनोज कुमार यादव ने बताया कि सुबह मे अचानक पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नंदलाल साह विधालय मे आये। तथा विधालय के विधि व्यवस्था व एमडीएम की जांच किया।
उन्होंने बताया कि इस दौरान एमडीएम भोजन की क्वालिटी व स्वाद की जांच की। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि अधिकांश विधालयो मे एमङीएम मे अनियमितता बरती जाने की शिकायत मिल रही थी।
जिसके आलोक में उक्त विधालय की एमडीएम की जांच की गई। तथा बच्चों से पुछ ताछ करने व स्वाद चखने पर संतुष्ट पाया गया। उन्होंने बताया कि एमडीएम के साथ ही विधालय के विधि व्यवस्था व शैक्षणिक कार्यों की जांच व शिक्षक ससमय विधालय मे आते हैं की नहीं छात्र छात्राओं से इस संदर्भ में आवश्यक पुछ ताछ किया।
मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि शिक्षकों की नियमित उपस्थिति व बच्चों की पठन पाठन के साथ ही एमडीएम की जांच की गई। तथा एमडीएम की खाना गुणवत्ता पूर्ण व स्वादिष्ट था जो संतोष जनक पाया गया। इस अवसर पर विधालय के शिक्षकों के साथ ही पंचायत के वार्ड सदस्य शामिल रहे।
