बेतिया/ इरशाद आलम
मझौलिया प्रखंड सभागार में बीडीसी की बैठक प्रखंड प्रमुख शुक्ता मुखी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें उपस्थित सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार पंचायत के विकास के लिए कटिबद्ध है दोनों सरकारें समय-समय पर राशि निर्गत कर पंचायत के विकास के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देती हैं उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से पंचायत के विकास के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही वही चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को मिलजुल कर मझौलिया प्रखंड के सर्वांगीण विकास का कार्य करना चाहिए। इसके पूर्व सदन में प्रखंड विकास पदाधिकारी बैजू कुमार मिश्रा पंचायती राज पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह द्वारा सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल विधायक उमाकांत सिंह तथा प्रखंड प्रमुख शुक्ता मुखी को शौल ओढ़ाकर तथा गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। हरपुर गढ़वा की मुखिया सजदा तबस्सुम ने सदन में पंचायतों में कई वर्षों से पदस्थापित शिक्षकों का मामला उठाया और कहा कि एक ही जगह कई वर्षों से जमे शिक्षक पठन-पाठन को प्रभावित कर रहे हैं। वही मुखिया आशीष भट्ट ने पंचायतों में पदस्थापित कृषि सलाहकार कार्यपालक सहायक का स्थानांतरण करने की बात सदन में कहीं। उन्होंने सदन में मांग किया कि मझौलिया बाजार मझौलिया रेलवे स्टेशन तथा पारस पकड़ी चौक पर जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की जाए वही मुखिया निर्मला तिवारी पम्मी सिंह अरुणा देवी शारदा देवी जानकी देवी आशा देवी आदि ने आंगनबाड़ी तथा शिक्षा संबंधी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की। मझौलिया मुखिया सत्य प्रकाश ने मझौलिया बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने का मामला सदन में उठाया।
बैठक में अपने संबोधन के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी बैजू कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना जन जन तक पहुंचे यह हम लोगों का प्रयास है। पंचायती राज पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह ने कहा कि सभी पंचायतों को पूर्ण रूप से विकास करने का अवसर दिया जाएगा सरकार से प्राप्त राशि का वितरण बिना किसी भेदभाव के किया जाएगा। प्रखंड प्रमुख शुक्ता मुखी ने सदन में उपस्थित सदस्यों को भरोसा दिया कि बिना किसी भेदभाव के सरकार द्वारा दी गई राशि का आवंटन किया जाएगा साथ ही उपप्रमुख नरेश यादव ने कहा कि बीडीसी की आगामी बैठक ए. सी रूम में होगी बताते चलें कि इस बैठक में बंद पड़े पंखों की वजह से सदस्यों को गर्मी से बेहाल देखा गया।


