संवाददाता: साबिर अल्ली
आज शुक्रवार को बाल्मीकि नगर स्थित गंडक विभाग से जलापूर्ति प्रतिष्ठान(पी एच ई डी) के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने सिंचाई विभाग के कालोनियों, गेस्ट हाउस,ऑफिसर कॉलोनी आदि में जलापूर्ति ठप कर दिया है।जिससे गंडक कालोनियों के अधिकारियों व कर्मचारियों में पानी को लेकर हाहाकार मचा है।
जलापूर्ति प्रतिष्ठान के गेट पर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी नागेंद्र श्रीवास्तव,मंगल बहादुर,कन्हैया सिंह,अमरूदीन मियां, सतनारायण पटेल आदि विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।इनका कहना है कि लगभग 14 माह से हम लोगों को वेतन नहीं मिल रहा है।जिस कारण हम लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।दाने- दाने के लिए मोहताज हो गए हैं।
उधार बाकी दुकानदारों से खाकर किसी तरह से जीवन यापन चल रहा था।अब दुकानदारों ने भी उधार देना बंद कर दिया है।जिसको लेकर हम सभी काफी परेशान हैं।इसको लेकर हम सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी आज से (पीएचईडी)का पानी का सप्लाई बंद कर दिए हैं।इन सभी दैनिक वेतन भोगी ने विभाग के अधिकारियों से बकाया वेतन देने की मांग की है।
