संवाददाता: साबिर अली
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ऐतिहासिक गंडक बराज की नदी में आज शुक्रवार की सुबह से गंडक बराज के 36 फाटको को बंद कर नदी में पानी को फौंनडिगं करना शुरू कर दिया गया है।
बाल्मीकी नगर गंडक बराज के कार्यपालक अभियंता मोहम्मद जमील अहमद ने बताया की विद्युत नहर प्रमंडल बेतिया के कार्यपालक अभियंता के द्वारा 2000 क्यूसेक पानी बाल्मीकी नगर गंडक बराज से छोडने का डिमांड आया है।
इसी के आलोक में आज शुक्रवार को 2000 क्यूसेक पानी मुख्य तिरहुत नहर में छोडा गया है।बताते चलें कि वर्षा नहीं होने के कारण फसलों को पानी देना जाना अति आवश्यक है।
गरिमा, गन्ना आदि फसलों के लिए बाल्मीकी नगर गंडक बराज नदी से फौंनडिंग कर मुख्य तिरहुत नहर में पानी को छोड़ा जा रहा है। ताकी फसलों को सही समय पर आवश्यकता अधिक पानी सिंचाई हेतू मिल सके।
