संवाददाता: साबिर अली
शुक्रवार की दोपहर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के भेडिहारी जंगल में एक तेंदुआ मृत अवस्था मे मिला है। रहुआ टोला नाला के निकट कक्ष संख्या 26 से शव की बरामदगी वन विभाग की टीम ने की है।
व्याघ्र परियोजना के निदेशक नेशामणि ने बताया कि मृत तेंदुआ की उम्र लगभग एक साल है।उसके शरीर पर जख्म के निशान भी मिले हैं।प्रथमदृष्टया उसकी मौत स्वभाविक प्रतीत होती हैं।लेकिन मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट व विसरा जांच से चलेगा । तेंदुआ के विसरा को जांच के लिए देहरादून व बरेली के प्रयोगशाला में भेजा जाएगा । सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों ने वाल्मीकिनगर के रेंजर महेश प्रसाद को सूचना दी कि एक तेंदुए का शव रोहुआ नाला के समीप पड़ा हुआ है ।
सूचना मिलते ही वीटीआर के निदेशक नेशामणि , वन प्रमंडल एक के डीएफओ अम्बरीष कुमार मल्ल, सहायक वन संरक्षक वन प्रमंडल दो के अमिता राज , कमलेश मौर्या , पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार टोनी मौके पर
पहुँचे।पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार टोनी ने मृत तेंदुआ के शव का पोस्टमार्टम किया। अधिकारियों के समक्ष कोतराहा वन परिसर स्थित कौशल विकास केंद्र परिसर में मृत्यु तेंदुआ के शव को जलाकर दाह संस्कार कर दिया गया।
