संवाददाता: साबिर अली
प चम्पारण जिला के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत पठखौली ओपी अंतर्गत बगहा नगर के नरईपुर रहने वाले पड़ोसी दोस्त ने मोबाइल के लिए नाबालिग का गला रेत दिया।
नाबालिग साहिल ने हाथ से गला पकड़ कर एक किलोमीटर दूर दौड़कर अपने घर पहुंचा। गले से निकलते खून देखकर परिवार के होश उड़ गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मारने वाला दोस्त भी नाबालिग है। घटना गुरुवार की रात बगहा के नरईपुर मोहल्ले की है। यहां वार्ड-12 के निवासी हबीब अंसारी के 14 वर्षीय बेटे साहिल अंसारी और बगल में रहने वाले 15 साल के किशोर में दोस्ती थी।
परिवार के लोगों ने बताया कि साहिल का दोस्त गुरुवार करीब 7 बजे वह घर पर आया। साहिल को मोबाइल बिकवाने के लिए साथ में ले गया। शहर से 1 किलोमीटर दूर गंडक नदी के किनारे ले जाकर गला रेत दिया और मरा समझकर वहां से छोड़ कर चला गया।
गला कट जाने के कारण कुछ बोल नहीं पा रहा था। परिजनों ने साहिल को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा ले गए। साहिल की गंभीर स्थिति को देखते हुए अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में ले जाते वक्त किशोर साहिल की मौत हो गई।
इसकी खबर मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हुआ। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पटखौली पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। पटखौली ओपी प्रभारी लालबाबू प्रसाद यादव ने बताया साधु नाम के लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की पूरी जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस और लोगों की पहचान कर जांच में जुटी है।
