संवाददाता: साबिर अली
बगहा अनुमंडल अंतर्गत बगहा प्रखंड - 1 के हरदी नादवा पंचायत के विभिन्न वार्डों में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार प्रशांत ने प्रधानमंत्री आवास योजना निर्माण की जायजा शनिवार को लिया है। हरदी नादवा पंचायत के प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने वाले पंद्रह लाभुकों के घर पहुंचकर बीडीओ ने विधिवत जांच पड़़ताल कर भौतिक सत्यापन की। जिन लोगों के द्वारा आवास योजना का राशि लेकर आवास का निर्माण पूर्ण नही कराया गया है। वैसे लाभुकों को एक सप्ताह में अपूर्ण आवास को गृह निर्माण पूर्ण करने की हिदायत दी गई है, अन्यथा उनपर सर्टिफिकेट केस कर राशि की वसूली की जायेगी। उक्त आशय की जानकारी बगहा प्रखंड एक के बीडीओ कुमार प्रशांत ने दी है।उन्होंने आगे बताया है कि जहां पर जिन लाभुकों के आधे अधूरे आवास पड़े हुए मिले हैं। घर बनवाने में काफी लापरवाही कर रहें हैं। वैसे लाभूको को चेताया गया है कि घर निर्माण कार्य में लपरवाही व शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।नहीं तो आपके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी है।
