संवाददाता: साबिर अली
बगहा।जिलाधिकारी के आदेश पर बगहा दो अंचल कार्यालय में शनिवार को राजस्व विभाग का महत्वकांक्षी योजना के सभी जमाबंदी डिजिटलाइजेशन करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। बगहा दो अंचलाधिकारी राजीव रंजन कुमार श्रीवास्तव व राजस्व अधिकारी दीपक कुमार ने बताया है कि जिलाधिकारी के मिले निर्देश के अनुसार अंचल कार्यालय बगहा-2 में नगर व 25 पंचायत के कार्यों का निपटारा किया जायेगा, जिसमें सभी राजस्व अधिकारी ,कर्मचारी, डाटा ऑपरेटर शिविर में रहकर जमाबंदी डिजिटलाइजेशन का कार्य करेंगे। शनिवार को सभी कर्मियों के द्वारा अधिकारियों की मौजूदगी में जमाबंदी कार्ड डिजिटलाइजेशन कार्य किया गया। सीओ ने बताया कि पुराने और लंबित पड़े मामलों का जल्द से जल्द निपटारा हो सकेगा, साथी जमाबंदी का मिलान भी कर सकेंगे। इस कार्य को अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी के निगरानी में किया जा रहा है। नगर और ग्रामीण लोगों को कोई जमाबंदी जो डिजिटाइजेशन नहीं हो पाया है। उन्हें डिजिटलाइजेशन शिविर के माध्यम से कर्मियों से कराया जायेगा।
