संवाददाता: साबिर अली
बेतिया नगर थाना क्षेत्र के सुप्रिया रोड स्थित फिनो एयरटेल पेमेंट बैंक से 5 दिन पूर्व 23 मई को लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया था जिसको लेकर नगर थाना में कांड संख्या 379/22 दर्ज किया गया।
कांड के उद्भेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा लगातार तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान का निर्देश देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मुकुल परिमल पांडेय के नेतृत्व में एक टीम गठित कर कांड का उद्भेदन और लुटेरों की गिरफ्तारी का आदेश दिया था।
जिसको लेकर गठित टीम ने 28 मई कि सुबह अपनी कार्यवाही को अंजाम देते हुए लूटी गई दो मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, पांच आग्नेयास्त्र, तेरह जिंदा कारतूस सहित 7 अभियुक्तों को एक नए अपराध की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। जिसको लेकर भी कांड संख्या 397/22 भी नगर थाना में दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मनीष कुमार उम्र 28 वर्ष पिता उदय नारायण सिंह, बस स्टैंड, वार्ड नंबर 28, नगर थाना बेतिया, बिक्की कुमार उम्र 24 वर्ष पिता सुनिल सिंह, चैलाभार थाना मझौलिया, जितेश कुमार, उम्र 24 वर्ष पिता प्रदीप श्रीवास्तव, फतुहा, थाना छौड़ादानो जिला पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, बाबू लोहार उम्र 24 वर्ष पिता राजेन्द्र शर्मा, जितपुर मटियारिया, वार्ड नंबर 2,बगहा वर्तमान गंडक काॅलोनी, बेतिया, जय प्रकाश कुमार उम्र 23 वर्ष पिता संजय प्रसाद, बड़ा बरवत, थाना मुफ्फसिल, बेतिया, रिशु कुमार उम्र 20 वर्ष पिता संतोष जयसवाल, न्यू बस स्टैंड, वार्ड नंबर 36, नगर थाना बेतिया और अंजनी किन्नर उम्र लगभग 21 वर्ष पिता संजय सिंह, गंगा पिपल थाना चिरैया, जिला पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी हैं।
जिनकी गिरफ्तारी के पश्चात बैंक कर्मी से लूटी गई दो मोबाइल सेट, लूटी की घटना में प्रयुक्त काला रंग का प्लस मोटरसाइकिल, घटना कारित करते समय अपराधकर्मी द्वारा पहना हुआ कपड़ा, घटना में प्रयुक्त दो अर्द्ध स्वचालित पिस्टल, घटना में प्रयुक्त तीन देशी कट्टा, 13 जिंदा कारतूस और लूट हुई रकम की शेष बची 9000 रुपया बरामद किया गया।
उक्त बातों की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा ने यह भी बताया कि इस लूट का मास्टरमाइंड बस स्टैंड का रोहित जयसवाल था जो कि घटना के दो दिन बाद 25 मई को शराब के मामले में न्यायालय में समर्पण कर जेल जा चुका है।
छापेमारी टीम में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सद्दाम हुसैन, नगर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार भास्कर, आईटी सेल प्रभारी अवर निरीक्षक राजीव कुमार रजक, आईटी सेल के अवर निरीक्षक अरविंद कुमार, नगर थाना के अवर निरीक्षक मुमताज़ आलम, अनिरुद्ध पंडित, सहायक अवर निरीक्षक पंकज कुमार के साथ आईटी सेल व नगर थाना के सिपाही सम्मिलित रहें ।
