संवाददाता: साबिर अली
नगर के लाल बाजार स्थित अपने आवासीय कार्यालय पर पहुंचे दर्जनों युवाओं को नगर निगम की निवर्त्तमान सभापति ने बरवत सेना, हरदिया व बानुछापर के युवाओं को क्रिकेट का बल्ला, विकेट, टीशर्ट, ट्रॉउज़र, बॉल और कैप आदि का उपहार देकर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर निवर्त्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि कोरोना त्रासदी की फिर से आशंका को लेकर खेल व योगाभ्यास को नियमित रूप से अपनाने को सबके लिये जरूरी बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खेल के अभ्यास को दैनिक तौर पर अपनाने से शारिरीक स्वास्थ्य के साथ सामाजिक एकता का भी विस्तार होता है। श्रीमती सिकारिया के हाथों क्रिकेट खेलने का सेट सामान पाने वाली बरवत सेना, हरदिया व बानुछापर के युवाओं की पूरी टीम मानो झूम उठी।दोनों क्रिकेट टीम में शामिल आदित्य राज, अभिषेक कुमार, जनार्दन कुमार, नितेश कुमार, राजेश, उमेश कुमार, हलीम मियां, शत्रुघन महतो, अरमान मियां, कालदीप साह, दीपक साह आदि ने बताया हमारे पूर्ववर्ती गांव तक नगर निगम क्षेत्र का विस्तार होने को महत्वपूर्ण बताया। खेल सामग्री लेने आये युवाओं ने कहा कि हमारे क्षेत्र में भी अब पक्की सड़क और पक्की नाली-गली का विस्तार होगा।
