संवाददाता: साबिर अली
बेतिया में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि एक नीजि चैनल के पत्रकार पर आधा दर्जन अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया।आधा दर्जन अपराधियों ने चाकू से पत्रकार पर उस वक्त वार कर दिया जब पत्रकार प्रदीप कुमार भारती अपने एक दोस्त के यहाँ से घर लौट रहे थे।
घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिसवा बनकट पथ पर स्थित बनकट कब्रिस्तान के पास की है घायल पत्रकार के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
वही जिले के पत्रकारों ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
घायल पत्रकार प्रदीप भारती ने बताया कि अपने दोस्त के घर से लौट रहा था तभी आधा दर्जन के करीब अपराधियों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दीया जहा पत्रकार के पेट में चाकू लगा है और घायल पत्रकार किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले और घायल पत्रकार को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है,
वही पत्रकार पर हमला करने वाले अपराधी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है जहां पुलिस पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं
