संवाददाता: साबिर अली
गिरफ्तार महिला शराब कारोबारी की पहचान सीतापुर बलुआ वार्ड संख्या 4 निवासी नगीना देवी पति दीनानाथ मांझी तथा दूसरे गिरफ्तार युवक की पहचान बढ़नीहार वार्ड संख्या 3 निवासी रामु मांझी पिता टेनी मांझी के रूप में हुई है।
मामले में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक में कार्रवाई करते हुए सीता पुर बलुआ निवासी नगीना देवी को शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
जिसके पास से 10 लीटर चुलाई शराब बरामद हुआ है और बढनिहार निवासी रामु माझी के घर से 3 लीटर चुलाई शराब बरामद हुआ है।
गिरफ्तार दोनो व्यक्तियों पर मधनिषेद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है
