संवाददाता: साबिर अली
मिली जानकारी के अनुसार
शिकारपुर थाना क्षेत्र के सुगौली गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ कर बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने दोनों को बिजली के खंभे से बांध कर रात भर पिटाई की। सुबह होने पर दोनों की जबरन शादी कराकर गांव बदर कर दिया। हालांकि इन सब बातों से पुलिस अनजान थी। लेकिन जब दोनों की खंभे से बंधे होने का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी सकते में आ गई। मामला गुरुवार की देर रात की बताई जाती है। प्रेमी की पहचान लौकरिया गांव निवासी विनोद राम 26 वर्ष के रूप में हुई है। जबकि प्रेमिका सुगौली गांव की सुशीला देवी है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर जांच पड़ताल की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि दोनो के बीच लगभग छ: माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के पति मुंबई में रह कर चालक का काम करता है। युवक सेमरा चौक पर मोबाइल दुकान चलाता है। गुरूवार की रात्रि में युवक अपने महिला मित्र से मिलने सुगौली गांव स्थित उसके घर गया था। घर में घुसने के क्रम में गांव के कुछ नौजवान देख लिए। महिला एवं उक्त युवक को घर में पकड़ कर घर से बाहर निकालें और बिजली के खंभे में रस्सी से बांध दिया। आक्रोशित गांव के कुछ लोगों ने दोनो की पिटाई भी की। रातभर दोनों खंभे से बंधे रहें। सुबह होते ही युवक के परिजनों के सामने ही दोनों ने एकरारनामा बनवाया गया। जिसके बाद युवक ने अपने प्रेमी मित्र के मांग में सिंदूर भरा और दोनों गांव छोड़कर चले गए।
दोनों पहले से शादी शुदा है। दोनो के बच्चे भी है। उन्होंने बताया कि पुछताछ के क्रम में पता लगा है कि महिला अपने दो बच्चे के साथ उक्त युवक को लेकर कहीं चली गई है। जिसका पता लगाया जा रहा है। वहीं संरपच बबलु पासवान ने बताया कि दोनो के बीच प्रेम संबंध है। दोनो लगभग छह माह से रिलेशनसीप में थे। ग्रामीणों की सूचना पर जब वे सुगौली गांव में पहुंचे तब दोनो को एक खंभे से बांध कर रखा गया था। उन्हे मुक्त कराते हुए दोनो से पंचो के समक्ष पुछताछ की गई। दोनो ने पंचो के समक्ष ही शादी के लिए राजी हुए। दोनों अपनी मर्जी से अलग-अलग एकरारनामा बनाया। जिसमें लिखा गया है कि दोनों अपनी मर्जी से शादी कर रहे हैं। अब दोनों एक साथ पति-पत्नी के रूप में रहेंगे
