संवाददाता: साबिर अली
चौतरवा। बगहा पुलिस जिला के बथुवरिया व चौतरवा थाना पुलिस के लिए सरदर्द बना दरब चौबे हत्या कांड एवं जाली नोट मामले की नामजद अभियुक्त को बगहा के चौतरवा थाना पुलिस ने रविवार की शाम छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया है! अभियुक्त की गिरफ्तारी रतवल - धनहा मुख्य मार्ग के रोहुआ नाला चेक पोस्ट से पुलिस ने गिरफ्तार किया है! चौतरवा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सुचना मिली कि हत्या कांड व जाली नोट मामले की नामजद अभियुक्त बस में छुप कर गोरखपुर होकर कहीं भागने की फिराक में है! उन्होंने बताया कि सुचना के आलोक में रोहुआ नाला पुलिस चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान शुरु करा कर वाहनों की विधिवत जांच की गई! थानाध्यक्ष ने बताया कि बस जांच के क्रम में अभियुक्त को पुलिस ने घर दबोचा! उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बथुवरिया थाना क्षेत्र के नवगांवा गांव के अमीत राव है! तथा अभियुक्त बथुवरिया थाना क्षेत्र के जैनी टोला गाँव के दरब चौबे हत्या कांड के नामजद अभियुक्त है! थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अमीत राव के विरुद्ध जाली नोट कारोबार मामले में एफआईआर दर्ज है! अमीत राव की गिरफ्तारी को लेकर चौतरवा व बथुवरिया थाना पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी! थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को सोमवार को न्यायिक हिरासत में बगहा भेजा गया!
