संवाददाता: साबिर अली
दो अलग अलग कांडो में संलिप्त अभियुक्तों को वाल्मीकिनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । बतादें की चर्चित कांड संख्या 37/22 में दर्ज जिसमे अभियुक्त ठेकेदार के द्वारा मजदूरों को बेंलोर ले जाकर कंपनी के हांथो बंधुआ मजदूरी कराने का मामले में फरार चल रहे सुरेंद्र यादव को ढंगरहिया गांव से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया । वहीं दूसरे चर्चित कांड संख्या 43/22 में तारीख 20/4/22 में दर्ज फरार चल रहे सुरेंद्र उंराव और रघुवीर उरांव को गुप्त सूचना पर छापेमारी कर ढंगरहिया गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है । इस कांड में डीसी 60 लीटर शराब की बरामदगी के दौरान कथित अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था । बतादें की दोनों ही कांड की चर्चा क्षेत्र में खूब हुई थी।
