संवाददाता: साबिर अली
मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर थाना के दुखी छापर ग्राम स्थित सरेह में एक पेड़ में फाँसी लगाकर एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर लिया था। सुबह जब लोगों ने पेड़ से लटका प्रेमी युगल का शव देखा तो पुरे गांव में हड़कम्प मच गया।
घटना की सूचना लोगों ने गोपालपुर पुलिस को दिया। सूचना पर घटना स्थल पर पहुँच कर पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से उतारकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। मृत प्रेमी युगल की पहचान दुखी छापर निवासी कुंदन कुमार 18 वर्ष पिता शिवजी महतो एवं रोशनी कुमारी 16 वर्ष पिता राजा ढोलक महतो के रूप में की गई है। खबर लिखें जाने तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट रही।
बताते चले कि करीब एक माह पूर्व बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भी एक प्रेमी युगल ने ऐसे ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था।
